जालंधर: दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर बड़ी लूट

Punjab mशहर में गन प्वाइंट पर बड़ी वारदात सामने आई है। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर ज्यूलर्स की दुकान को लूट का शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक, भार्गव कैंप थाने के अंतर्गत इलाके से विजय ज्वेलर्स नामक दुकान को पर लुटेरों लाखों की लूट करते मौके से फरार हो गए।

इस तरह से दिनदहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई, कि कैसे सबसे व्यस्त भार्गव कैंप की मेन मार्केट में बाजार खुलते लुटेरों ने ज्यूलर की दुकान को लुट लिया गया। इस वारदात के बाद पूरे इलाक में दहशत का मौहाल पैदा हो गया है। मौके पर पर लुटेरे लाखों की नकदी और लाखों का गहने लेकर फरार हो गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजय ज्वेलर्स के मालिक अजय ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ सुबह दुकान पर आए थे। इसी बीच 11 बजे के करीब 5 लूटेरे आए जिनमें से 3 लुटेरे हथियारों के साथ उनकी दुकान में घुसे और मारपीट करने लगे। इस दौरान लुटेरों ने गन प्वाइंट व तेजधार हथियारों के बल पर उनसे 2 लाख की नकदी और लाखों के गहने लेकर मौके से फरार हो गए।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

पंजाब के सभी स्कूलों का बदला समय

जिले में सख्त पाबंदी के आदेश जारी