Punjab media news : हिमाचल तथा पंजाब में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इसी बीच भाखड़ा डैम को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 घंटे में भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। यानी की फल्ड गेट खोला जाएगा। इसके चलते रोपड़ में हाई अलर्ट कर दिया है। डैम में 1 लाख क्यूसिक से अधिक पानी आ रहा है, जिसके कारण जलस्तर 1679 तक पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से मात्र एक फीट कम है। अगर पानी का स्तर भरना जारी रहा है तो अगले 2 घंटे में भाखड़ा से पानी छोड़ा जा सकता है।इसके चलते रोपड़ में पानी आने का खतरा मंडरा रहा है। रोपड़ डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 घंटों में भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान नंगल व श्री आनंदपुर साहिब से नीचले इलाकों में पानी भर सकता है। रोपड़ के कई गांवों वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings