ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े फायरिंग

ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े फायरिंग
Lall 's orthocare centre

PUNJAB MEDIA NEWS : शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े कुछ नकाबपोश बदमाशों ने जगराओं स्थित कमल चौक के पास एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कंडा ज्वैलर नामक दुकान पर बदमाशों ने चलती बाइक से ही गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने दुकान के शीशे को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए, जिससे शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के समय दुकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। दुकान मालिक का कहना है कि वह किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था और दुकान की देखरेख उसके भतीजे और दो अन्य कर्मियों के हाथ में थी। हमले में फिलहाल कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद बाजार के अन्य दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब में तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Punjab में बड़े आंदोलन का ऐलान

Punjab में बड़े आंदोलन का ऐलान