पंजाब में डंकी रूट नेटवर्क का पर्दाफाश

Punjab media news :अमेरिका समेत अन्य देशों में ‘डंकी रूट’ के जरिए लोगों को अवैध रूप से भेजने वाले रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया। जानकारी के मुताबिक, जालंधर ED ने पंजाब और हरियाणा में सहित कुल 11 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई पंजाब के अमृतसर, संगरूर, पटियाला में की गई।

डंकी रूट के जरिए लोगों को विदेशों में भेजने वाली उन अवैध इमिग्रेशन पर सख्त एक्शन लिया गया, जिन पर 17 एफआईआर दर्ज है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी जालंधर ED जोन द्वारा सुबह से चल रही है। रेड समाप्त होने के बाद ईडी द्वारा औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी। ED ने इस जांच की शुरुआत उन प्रवासियों के बयानों के आधार पर की, जिन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। डिपोर्ट हुए लोगों ने बताया कि उन्होंने भारी-भरकम रकम देकर एजेंटों के जरिए यह खतरनाक सफर तय किया था। उनके बयानों के आधार पर कई दलालों और एजेंटों की पहचान की गई।जालंधर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत शुरू हुई इस जांच में अब तक कई संदिग्ध एजेंट चिह्नित किए जा चुके हैं। छापेमारी के दौरान दस्तावेज, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क पंजाब और हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सक्रिय है। बेरोजगारी का फायदा उठाकर एजेंट युवाओं को विदेश में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर फांसते हैं। ED का कहना है कि अवैध इमिग्रेशन के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए जांच लगातार जारी रहेगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

इन 4 जिलों को जारी हुआ Alert

पंजाब सरकार ने व्यापारियों को दी बड़ी राहत