पंजाब सरकार ने व्यापारियों को दी बड़ी राहत

punjab media news : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यापारियों से वादा किया था कि वह औद्योगिक क्रांति से जुड़े 12 मुद्दों का समाधान करेंगे। इनमें से 2 मुद्दों का समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि सभी लीजहोल्ड प्लॉटों के लिए एक पूरी पॉलिसी लाई गई है।उन्हें फ्रीहोल्ड में बदल दिया गया है। इसकी फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं जो प्लॉट बिक चुके हैं, उन पर केवल 5 प्रतिशत कलेक्टर रेट लगेगा। ऐसा कर व्यापारियों की पुरानी मांग को पूरा कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि अगर लुधियाना के फोकल पॉइंट में किसी के पास 500 गज का प्लॉट था तो उसे आज की तारीख में लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलने पर भारी फीस देनी पड़ती थी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में डंकी रूट नेटवर्क का पर्दाफाश

आपका राशिफल- 10 जुलाई, 2025