हेरोइन एवं नशीले पदार्थों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से हेरोइन एवं नशीले पदार्थों सहित 7 आरोपियों को पकड़ा है। थाना घल्लखुर्द के ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह ने हरदीप सिंह दीपा गांव सोढीनगर को 6 ग्राम हेरोइन सहित, थाना तलवंडी भाई के एस.आई. दविन्द्र सिंह ने हरदीप सिंह मल्ल गांव पतली को 6 ग्राम हेरोइन सहित, थाना मल्लांवाला के ए.एस.आई. लखविन्द्र सिंह ने गुरजीत सिंह गांव जल्लेवाला और गुरविन्द्र सिंह गांव कामलवाला को 5-5 ग्राम हेरोइन सहित, थाना सिटी पुलिस ने साजन निवासी कैनाल कॉलोनी को सिल्वर पेपर एवं लाइटर सहित, थाना आरिफके पुलिस ने गुरमुख सिंह जज गांव हस्तीवाला को 1 ग्राम हेरोइन, एक लाइटर, पन्नी और 10 रूपए के नोट सहित, थाना लक्खोके बेहराम पुलिस ने संदीप कुमार धोनी निवासी ममदोट को 1 ग्राम हेरोइन, एक लाइटर, पन्नी और 10 रूपए के नोट सहित गिरफतार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पर्चे दर्ज कर लिए गए हैं।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

श्री दरबार साहिब के पास Hotel में चलीं गोलियां

MAAsterG का मार्गदर्शन: पिंक वू-मैनिया में कैंसर विजेताओं को मिला आत्मबल और प्रेरणा