बॉर्डर पर एक ही दिन में 6 ड्रोन और हथियारों की बड़ी खेप बरामद

Punjab media news : एक तरफ जहां सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि नशे की आमद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने एक ही दिन में सीमावर्ती गांव मोदे के इलाके में 5 पाकिस्तान ड्रोन जब्त किए हैं।इन ड्रोन के साथ 3 पिस्टल, 3 मैगजीन और 6 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया गया है। इसी गांव से सटे एक दूसरे गांव अटारी में भी एक मिनी पाकिस्तान ड्रोन जब्त किया गया है, जिसके साथ से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। गत दिवस भी बीएसएफ और सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 2 तस्करों को 8 पिस्तौल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पिछले एक महीने के दौरान हेरोइन के साथ इतने सारे पिस्टल की एंट्री होना सुरक्षा एजेंसियो के लिए भी चिंता भारी बात है, क्योंकि इन हथियारों को पंजाब का माहौल खराब करने फिरौती मांगने और गैंगवार में ही प्रयोग किया जाना था।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नशा तस्कर के खिलाफ जालंधर में बड़ी कार्रवाई

Punjab-Media-News

विधायक रमन अरोड़ा का एक और करीबी विवादों में