हेरोइन सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Punjab media news : गुरदासपुर पुलिस ने 97 ग्राम हेरोइन के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि सिटी पुलिस गुरदासपुर ने आरोपी मोहित पुत्र सतीश कुमार निवासी कादरी मोहल्ला गुरदासपुर, करण पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर को 50 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंड़ा के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरदासपुर सदर पुलिस ने अमृतपाल सिंह उर्फ गोली पुत्र अजीत सिंह निवासी हेमराजपुर को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह, तिबड़ पुलिस ने साहिल पुत्र लाडी निवासी हेमराजपुर को 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इस बीच धारीवाल पुलिस ने कार में सवार दो आरोपियों प्रभजोत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी हरदोवाल कलां थाना डेरा बाबा नानक और लवदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी तरपल्ला, डेरा बाबा नानक को गिरफ्तार किया और उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

रावी दरिया के किनारे भारी मशीनरी जब्त

मंगलवार को फिर महंगा हुआ सोना-चांदी