पंजाब में फिर बदला मौसम

Weather changed again in Punjab

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : पंजाब में देर रात से हो रही बारिश से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि रात से कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड फिर बढ़ गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में औसत तापमान 1.1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।विभाग के अनुसार आज राज्य के जिला पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चंडीगढ़ में भी काफी दिनों से बारिश ना होने के बाद 19 और 20 को बारिश के आसार बन रहे थे।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

ट्रंप सरकार का पंजाबियों को एक और बड़ा झटका