विधायक रमन अरोड़ा को राजू मदान के घर ले गई विजिलेंस, दो घंटे बाद वापस ले गए

विधायक रमन अरोड़ा को राजू मदान के घर ले गई विजिलेंस, दो घंटे बाद वापस ले गए

Punjab media news :– जालंधर में करप्शन के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस उनके समधी राजू मदान के घर लेकर पहुंची। उनका पूरा नाम राजू रोशन लाल मदान है। राजू मदान का घर गोविंद नगर बस्ती गुजां में है। विजिलेंस टीम अरोड़ा के साथ मदान के घर करीब दो घंटे रुकी रही। चार गाड़ियों के काफिले में आई विजिलेंस की टीम में एक महिला अफसर भी थी। विजिलेंस अरोड़ा को मदान के घर क्यों लेकर आई इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले भ्रष्टाचार केस में आप विधायक रमन अरोड़ा से रविवार 12 घंटे लंबी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई थी देर रात विजिलेंस उन्हें तीन बार सिविल अस्पताल लेकर गई। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को कुछ अहम सुराग मिले है, जिसके चलते विजिलेंस की टीम राजू मदान के घर विधायक रमन को लेकर पहुंची।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मदान ने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। बस्ती गुजां में एक प्लाट पर कब्जे की भी जांच चल रही है। आरोप है कि मदान ने मां-बेटी पर केस भी करवाया था। अरोड़ा के घर से मिले 4 मोबाइल फोन से अहम जानकारियां मिली हैं। विजिलेंस ने दुआ स्वीट्स के मालिक के बारे में इनपुट जुटाए हैं। एक तेल कारोबारी से भी लंबी पूछताछ की गई है।

विजिलेंस ने लिस्ट बनाई

विजिलेंस ने लंबी लिस्ट बनाई है। लिस्ट में विधायक के करीबी, फैमिली फ्रैंड्स और रिश्तेदार हैं। रविवार को विजिलेंस ने बस्ती गुजां स्थित दुआ स्वीट्स के मालिक, विधायक के के साढू समेत 10 लोगों से पूछताछ की। इनके आधार कार्ड, बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर, घर में कौन-कौन, रिश्तेदारी, फ्रेंड्स सर्कल और पैनकार्ड लिए हैं।

कई प्रापर्टी जांच के दायरे में

विजिलेंस ने विधायक से जुड़ी करीब 20 संपत्तियां जांच के दायरे में लेकर आई है। सभी जगहों पर विजिलेंस की सात टीमों ने पैमाइश पूरी भी कर ली है। इनमें वेस्ट में फैक्ट्री, नाज सिनेमा के पास इमारत, फुटबॉल चौक के पास जमीन तो पीर बोदला में मार्केट और अन्य जायदाद हैं। विजिलेंस सोमवार को इन जायदाद को लेकर राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मांगे हैं। विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा के बारे विजिलेंस सूचनाएं जुटा रही है। जांच में यह बात आ रही है कि मखीजा विधायक के अधिकतर काम का राजदार हैं

समधी के साथ सियासत में आए

राजू मदान यूं तो बिजनेसमैन हैं, मगर अपने समधी रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद वह भी राजनीति में एक्टिव हो गए थे। करीब तीन साल राजू ने भी सियासी लीडर की तरह पूरी फीलिंग ली। वह अक्सर सियासी प्रोग्राम में नजर आते थे। कई जगह तो वह रमन अरोड़ा की जगह भी जाते थे। लोग भी उन्हें अब रमन अरोड़ा का प्रतिनिध ही मानते थे। होशियारपुर रोड और रामामंडी के आसपास के इलाकों में राजू मदान का सियासी कद था।

मदान का बिजनेस तेजी से बढ़ा

रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद राजू मदान के बिजनेस का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा। नगर निगम चुनाव में राजू मदान मेयर के पद के दावेदार के रूप में भी उभरे थे, मगर जगदीश राज राजा के आम आदमी पार्टी में आने के बाद राजू मदान की ये दावेदारी खारिज हो गई थी।

फरार चल रहे मदान

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। राजू मदान इस मामले में फरार चल रहे हैं। विजिलेंस को संदेह है कि राजू मदान और उनके बेटे के पास अरोड़ा की अवैध गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग या दस्तावेज हैं। उनके घर पर पुलिस तैनात है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है

HMV Ad

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर कैंट में इन चीजों पर लग गया Ban

जालंधर कैंट में इन चीजों पर लग गया Ban

आज का राशिफल 27 मई, 2025

आज का राशिफल 27 मई, 2025