दो युवक देसी पिस्तौल और 15 कारतूस संग गिरफ्तार

Punjab media news : थाना गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई इलाके में नाकाबंदी के दौरान की गई। संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल राठौड़ निवासी कोकेवाल और सुजाल हंस निवासी बीनेवाल के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें हथियार और कारतूस कहां से मिले। साथ ही, उनके इस्तेमाल के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर Drugs सहित 2 काबू

राखी से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा!