हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

AAR KAY

Punjab media news : नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ फरीदकोट ने कार्रवाई करते हुए दाना मंडी, फिरोजपुर रोड के पास दो आरोपियों को 208 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी अराइयां वाली बस्ती, जिला फिरोजपुर तथा हरप्रीत सिंह निवासी चक्क मेघा वीरान, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। जबकि इसी मामले में लखविंदर सिंह निवासी लखा सिंह वाला हिठाड़, जिला फिरोजपुर तथा रमणजीत सिंह निवासी कुट्टी, जिला फिरोजपुर को नामजद किया गया है।

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त के दौरान दाना मंडी, फिरोजपुर रोड के पास मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे में रखी 208 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा व्यक्तिगत तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद हेरोइन, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी टाइमिंग

भाजपा विधायक के घर के पास धमाके की आवाज