फास्टैग वार्षिक पास लेने पर भी कटेगा टोल

Punjab media news : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। यह पास निजी वाहन मालिकों को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल भुगतान से राहत देता है। 3,000 रुपये देकर उपभोक्ता एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही पांच लाख से अधिक लोगों ने यह पास ले लिया है।यह भी बता दें कि यह पास केवल NHAI और केंद्र सरकार के टोल प्लाजा पर ही मान्य है। राज्य सरकारों द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे और सड़कों पर इसकी सुविधा नहीं मिलेगी। इनमें उत्तर प्रदेश के यमुना, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, महाराष्ट्र का समृद्धि महामार्ग और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गोवा का अटल सेतु और अन्य राज्य प्राधिकरणों द्वारा प्रबंधित सड़कें शामिल हैं

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर विधायक रमन अरोड़ा को लेकर आई नई update

Punjab-Media-News

अब पंजाब पुलिस करेगी बाढ़ पीड़ितों की मदद