सेवा केंद्रों पर अब शुरू हुई ये सुविधाएं

AAR KAY

Punjab media news :

पंजाब सरकार की ई-गवर्नैंस मुहिम को और आगे बढ़ाते हुए अब सेवा केंद्रों से राजस्व विभाग की 6 और ट्रांसपोर्ट विभाग की 29 नई सेवाएं आम जनता को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस संबंध में बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सेवाओं से नागरिकों को पारदर्शिता, समय की बचत और सुविधा दोनों मिलेंगी।

  • राजस्व विभाग की ओर से जिन 6 सेवाओं की शुरुआत की गई है, उनमें सबसे पहली सेवा डिजिटल फर्द की है। अब यह दस्तावेज सेवा केंद्र से लिया जा सकता है और नागरिकों को यह दस्तावेज उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए भी भेजा जाएगा। इससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दूसरी सेवा के तहत विरासती इंतकाल के लिए आवेदन अब सेवा केंद्र पर किया जा सकता है। तीसरी सेवा में रजिस्टर्ड वसीके के आधार पर इंतकाल के लिए भी अर्जी दी जा सकती है। चौथी सेवा में फर्द के रिकार्ड में किसी भी प्रकार की एंट्री या करेक्शन के लिए अर्जी दी जा सकती है।
  • पांचवीं सेवा में लोगों को ऋण लेने या कोर्ट केस में उपयोग के लिए जरूरी रपट की एंट्री करने का विकल्प मिलेगा। छठी सेवा “सब्सक्रिप्शन सर्विस” है, जिसमें नागरिक अपनी ज़मीन के खाते को सेवा केंद्र में दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद जैसे ही किसी ने उस ज़मीन के साथ छेड़छाड़ की, चाहे कोई लेनदेन या रिकार्ड बदलाव किया, तो नागरिक को तुरंत ही व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से सूचना मिल जाएगी।
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आपका राशिफल- 16 जून, 2025

मौसम को लेकर आई नई Update