जालंधर-नकोदर Highway की ओर लगा भारी जाम

Punjab media news : जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर-नकोदर हाईवे जाम किया गया है। कुछ लोगों द्वारा पानी की सप्लाई को लेकर आ रही परेशानी के बाद हाईवे पर धरना लगाया गया है। इस दौरान लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि घरों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक महीने से पानी के परेशानी बनी हुई है और वह इसे लेकर पार्षद मनजीत कौर को शिकायत दे चुके हैं। इसके बाद भी अब तक कोई हल नहीं हुआ है। वह जब पार्षद के पास शिकायत लेकर जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि पानी की मोटर लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शादी के बंधन में बंधे मशहूर पंजाबी सिंगर

जालंधर कैंट में इन चीजों पर लग गया Ban