जालंधर मे गोलीबारी से नौजवान के क़त्ल ने पंजाब सरकार की फेल कानून व्यवस्था की पोल खोली-अशोक सरीन हिक्की

अपराधी बेख़ौफ़ होकर हत्याए कत्लेआम कर रहे

जालंधर मे गोलीबारी से नौजवान के क़त्ल ने पंजाब सरकार की फेल कानून व्यवस्था की पोल खोली-अशोक सरीन हिक्की

PUNJAB MEDIA NEWS, जालंधर 6 फ़रवरी : आज सुबह सुबह कैंट विधानसभा के जालंधर मॉडल टाऊन इलाके मे आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलिया मार कर क़त्ल की घटना पर पंजाब सरकार की निंदा करते हुए जालंधर भाजपा महामंत्री व कैंट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने कहा पंजाब मे मौजूदा भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है।क्युकी पंजाब सरकार की छत्रछाया मे राज्य की विकास तरक्की तो नहीं हो रही प्रन्तु गोलीबारी,कत्लेआम,जबरन वसूली,फिरौती,गैंगवार जैसी घटनाये आम हो गई है।सरीन ने बताया रिमोट कंट्रोल से दिल्ली बैठकर पंजाब सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगो की सुरक्षा सुविधाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से दाव पर लगा दिया है।जिसके चलते पंजाब में व्यापारियों,दुकानदारों, नौजवानों, महिलाओं एवं हर वर्ग के लोगो पर आपराधिक छवि वाले हैबिचुअल क्रिमिनल बेख़ौफ़ होकर हमले कर रहे है।दूसरी तरफ़ भगवंत मान कुम्बकर्णी नींद में मस्त होकर बढ़े-बढ़े सरकारी दफ्तरों एवं कोठियों में बैठकर सरकारी सुविधाओं का आनद लेकर झूठी बयानबाज़ी इश्तेहारबाज़ी और झूठे तरक़्क़ी विकास के बोर्ड लगाकर करोड़ो रुपय का भ्रष्टाचार कर सरकार चलाकर जनता को गुमराह कर रहे है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

राहुल गांधी पर भड़की नवजोत कौर सिद्धू

राहुल गांधी पर भड़की नवजोत कौर सिद्धू