उफान पर सतलुज दरिया

Punjab media news : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सभी नदी नाले पानी से लबालब है। उधर रोपड़ से छोड़े गए पानी तथा भारी बरसात के कारण सतलुज दरिया का पानी का स्तर ख़तरे के निशान के ऊपर चल रहा है। जिसके कारण दरिया के किनारे पर बसे इलाकों के लिए ख़तरा पैदा हो गया है। उधर जालंधर में भी दरिया के किनारे रह रहे लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

प्रशासन की तरफ़ से इस संबंध में हर तरह का एहतियात बरता जा रहा है। जानकारी मिली है कि देर रात सेना को बुला लिया गया है ताकि बांध की सुरक्षा को पुख़्ता किया जा सके। पता चला है कि सतलुज का बहाव तेज होने के कारण फिल्लौर के पास सतलुज के किनारों के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की तरफ़ से सेना की तैनाती के बाद जहां बांध टूटने की संभावना थी वहां पर बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फ़िलहाल फिल्लौर के इलाक़े में संघवाल गाँव के पास बाँध टूटने की संभावना बनी हुई थी जिसके कारण आर्मी तैनात की गई है। उधर शाह कोट के इलाक़े में भी NDRF को तैनात किया गया है। इस संबंध में पंजाब केसरी की तरफ़ से DC हिमांशु अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने सेना की तैनाती की पुष्टि की है लेकिन साथ ही उन्होंने यह कहा कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है। DC अग्रवाल ने कहा कि एहतियात के तौर पर सेना को तैनात किया गया है। संघोवाल गाँव के पास पानी के तेज बहाव के कारण ख़तरा ज़रूर पैदा हुआ है लेकिन फ़िलहाल प्रशासन तथा आर्मी की तरफ़ से मिलकर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में भारी बारिश का कहर

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी!