punjab media news : गर्मियों के पीक सीजन में यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे विभाग फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04616 को 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार दोपहर 12 बजे फिरोजपुर कैंट से चलाया जाएगा।यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, आलमनगर, उतरेठिया, रायबरेली, मां बेलहा देवी धाम, जंघई, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा और दानापुर स्टेशनों से होकर करीब 30 घंटे का सफर तय कर पटना पहुंचेगी।वहीं वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04615 को 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार रात 8 बजे पटना से रवाना किया जाएगा, जो उन्हीं स्टेशनों से होकर करीब 27 घंटे बाद फिरोजपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसी कोच, 10 स्लीपर कोच और 4 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings