Punjab media news : जेल में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जेल प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। कैदियों व हवालातियों द्वारा गैर कानूनी ढंग से मोबाइल के इस्तेमाल को रोकने के लिए ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में आज दो जैमर लगा दिए गए हैं।
बताया जाता है कि उक्त जैमर जेल के अंदर हाई सिक्योरिटी जोन के पास लगाए गए हैं। जो 4जी व 5जी की क्षमता वाले हैं। इनके लगने से जेल के अंदर मोबाइल का नेटवर्क पूरी तरह बंद हो गया है। इसका असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल,टैबलेट,लैपटॉप वाई-फाई,ब्लूटूथ,जीपीआरएम, एनएफसी, इंटरनेट, ईमेल व एमएमएस के सिग्नल को भी पूरी तरह जाम कर सकता है।
जेल के अंदर अपराध की साजिशे से रचने व बाहरी दुनिया से संपर्क रखने की क्षमता अब समाप्त हो जाएगी जेल के अंदर गिरोह बनाकर मोबाइलों का इस्तेमाल करने वालो पर भी लगाम लग जाएगी। सूत्रों के अनुसार जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने के कई ढ़ग होते थे। जिसके खुलासे बंदियों से मोबाइल मिलने के बाद हुई जांच के बाद सामने आ चुके हैं।
जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि अत्याधुनिक जैमर एक्टिवेट होने से इसका अधिकारियों व स्टाफ के मोबाइल पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि उक्त सिस्टम जेल के अंदर काम करेगा।बिना रुके उक्त प्रणाली लगातार काम करेगी। जिससे सुरक्षा घेरा हमेशा मजबूत रहेगा।उन्होंने कहा कि जेल में जैमर लगने से सुरक्षा को अभेद्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जो अपराधियों के बाहरी संपर्क को तोड़ने का प्रयास भी करता है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings