Punjab media news : स्वतंत्रता दिवस समारोहों के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सुरक्षा इंतज़ामों में महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका इस बार बेहद अहम बनकर सामने आई है। पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने कहा कि शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो दिन-रात पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस द्वारा शहर में विशेष नाके (स्पैशल नाकाबंदी) लगाए गए हैं, जहां महिला पुलिस कर्मी पुरुष पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की गहन जांच कर रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं की तलाशी, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महिला पुलिस की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। सी.पी. ने कहा कि महिला पुलिस बल का मनोबल काफी ऊंचा है और वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। महिला पुलिस कर्मी बाजारों, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पैदल गश्त भी कर रही हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सुरक्षा नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ-साथ पहचान पत्रों की भी जांच की जा रही है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings