किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

Punjab media news : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गांव भाला में मुख्यमंत्री (सी.एम.) के कार्यक्रम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की की सूचना है। जानकारी के अनुसार, किसानों ने सी.एम. के कार्यक्रम का विरोध करने और उनका घेराव करने की योजना बनाई थी। जैसे ही किसानों ने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस और संघर्ष शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे धक्कामुक्की में बदल गया।  दरअसल सी.एम. का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की भी भागीदारी थी। कार्यक्रम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ता गया और कई मिनटों तक धक्कामुक्की का दृश्य सामने आया। हालांकि, किसी के घायल होने या गंभीर नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 एके-47 राइफलें, 1 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2025