जालंधर मे आज से शुरू होगी पटाखों की बिक्री

Punjab media news : करीब दो महीने से चली लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार जालंधर की पटाखा मार्कीट आज लग ही गई। शनिवार से यहां पटाखों की होलसेल और रिटेल बिक्री शुरू हो जाएगी। इस बार पटाखा मार्कीट पठानकोट चौक के कॉर्नर पर पड़ी खाली भूमि में लगाई गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में इस क्षेत्र में विशेष रौनक देखने को मिलेगी, क्योंकि शहरवासी पिछले कई दिनों से इस मार्कीट के लगने का इंतजार कर रहे थे।गौरतलब है कि शुक्रवार को पटाखा व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक क्लीयरेंस और लाइसेंस मिल गए, जिसके बाद उन्होंने रैक, काउंटर आदि लगाकर अपना सामान दुकानों तक पहुंचाना शुरू कर दिया। शुक्रवार रात तक कारोबारी और उनके परिजन दुकानों में माल पहुंचाने में व्यस्त दिखे।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बंद होने जा रहा Meta का यह App!

पंजाब में यात्रियों से भरी Train में लगी आग