अमृतसर में बेअदबी की घटना

अमृतसर में बेअदबी की घटना

Punjab media news : पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही एक घिनौना मामला अमृतसर के हल्का बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला से सामने आने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह श्री गुरु तेग बहादुर जी के धाम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई।

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब के बाहर इकट्ठा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के पन्ने (अंग) गांव की गलियों में बिखरे हुए पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं और परिसर में तोड़फोड़ की। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। करीब सुबह 7:30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना से गांव के लोगों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शनिवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी

शनिवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी