Punjab media news :जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल के मौत की खबर सामने आई है। दरअसल, उनका शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में बरामद किया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रविंदर सिंह गिल अपने जालंधर हाईट्स वाले फ्लैट में रह रहे थे। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके गनमैन ने बाथरूम में जाकर देखा, जहां वह अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


