पंजाब में आने वाली है रिकॉर्डतोड़ ठंड

Punjab media news : पंजाब का मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी जारी करते कहा कि अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं होगी, लेकिन तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग के अनुसार इस हफ्ते और अगले हफ्ते के दौरान रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है। साथ ही कहा गया है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से ठंड का पूरा दौर शुरू हो सकता है।विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर (बुधवार) से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलेंगी। विभाग ने लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें और मौसम में बदलाव के अनुसार कपड़े पहनें।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश जारी

सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में लाखों का घोटाला