मिठाई की फैक्ट्रियों में Raid

Punjab media news : दिवाली नजदीक आते ही लुधियाना में मिलावटी मिठाइयों पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की टीमों ने लुधियाना में मिठाई की फैक्ट्रियों में रेड की है। शिमलापुरी इलाके की कई मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा, जहां का हाल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।इस दौरान फैक्ट्रियों में जगह-जगह गंदगी फैली मिली और मिठाइयां बेहद अस्वच्छ माहौल में तैयार की जा रही थीं। टीमों ने मौके से रसगुल्ले, गुलाब जामुन और पनीर समेत कई उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। फैक्ट्री मालिकों को नोटिस जारी कर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट में खामियां मिलने पर संबंधित इकाइयों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे शहर में दिवाली तक लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटी और अस्वच्छ मिठाइयों से बचाया जा सके।

 

 

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update

Jalandhar : 01 पिस्तौल 32 बोर और 04 ज़िंदा कारतूस 32 बोर बरामद