Punjab media news : जालंधर के वेस्ट इलाके की मधुबन कॉलोनी में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी की कथित सूचना के आधार पर एक घर पर छापेमारी कर दी। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसकर तलाशी ली, लेकिन घंटों की जांच के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
सूत्रों के मुताबिक, विभाग को जानकारी मिली थी कि राजू नाम के व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और वहां से सप्लाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई की।हालांकि, जब टीम मौके पर पहुंची तो घर बंद मिला। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ताले तोड़े और पूरे घर की सघन तलाशी ली। कमरों से लेकर स्टोर और छत तक हर जगह चेकिंग की गई, लेकिन कोई शराब या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
g

GIPHY App Key not set. Please check settings