पंजाब में फिर जहरीली हुई हवा

Punjab media news : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही पंजाब में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों के लिए यह हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार यानि आज सुबह अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 176, जालंधर में 165, और लुधियाना में 162 दर्ज किया गया। इसके बाद जालंधर पंजाब के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर आ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्तर “अनहेल्दी कैटेगरी” में आता है। बताया जा रहा है कि शाम के समय जब ट्रैफिक बढ़ता है और हवा की गति कम हो जाती है, तो प्रदूषण का स्तर और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

“मृत्यु नहीं मुक्ति: परब्रह्म पहुंची मास्टरजी की भारती – MAAsterG का ‘Art of Dying’ का जीवंत उदाहरण

पंजाब के टोल प्लाजा पर 5.6 Million का नशा बरामद!