पंजाब: सरपंच के भाई को मारी गोलियां

पंजाब: सरपंच के भाई को मारी गोलियां

Punjab media news : गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के अंतगर्त गांव शाहपुर जाजन में दिनदहाड़े सरपंच के भाई पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस हमले में सरपंच नवदीप सिंह का भाई सुखराज सिंह उर्फ काका पड्डा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे दो गोलियां लगी हैं। जानकारी के मुताबिक, सुखराज सिंह अपने गांव पड्डा से पास के गांव शाहपुर जाजन किसी निजी काम से जा रहा था। वहां दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। सुखराज सिंह ने बताया कि हमलावर पीछे से आए और उस पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली उसके हाथ और एक कमर में लगी।

गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

इस घटना के बाद डेरा बाबा नानक के गैंगस्टर जोरा और उसके भाई मिंटू जोरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में उसने लिखा है कि सुखराज उसके भाइयों को नुकसान पहुंचाना चाहता था और जो भी उसके भाइयों को नुकसान पहुंचाएगा, उसका यही अंजाम होगा। हालांकि, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

सुखराज अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल सुखराज सिंह को तुरंत फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर के श्री गुरु नानक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही बटाला के SSP डॉ. मेहताब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। SSP ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के 15 बड़े अफसरों को नोटिस जारी

पंजाब के 15 बड़े अफसरों को नोटिस जारी