बेअदबी की बड़ी साजिश नाकाम

बेअदबी की बड़ी साजिश नाकाम
AAR KAY

Punjaपंजाब में बेअदबी की घटनाओं के बीच एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक घर की ऊपरी मंजिल पर स्थापित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश स्थान में एक युवक के जबरन दाखिल होने से हड़कंप मच गया। आरोपी न केवल नंगे सिर था, बल्कि पैरों में चप्पल पहनकर मर्यादा भंग करने की कोशिश कर रहा था।

सूचना मिलते ही थाना सहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुँची, पुलिस पार्टी ने आरोपी शिवा बख्शी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता गुरसेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 50 वर्षों से अपने घर की ऊपरी मंजिल पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर रहे हैं। रोज की तरह जब वह आज 24 मार्च सुबह करीब 6:15 बजे नतमस्तक होने के लिए कमरे में पहुँचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।कमरे के अंदर आरोपी नंगे सिर और पैरों में चप्पलें पहनकर खड़ा था। सेवादार ने बताया कि आरोपी की नीयत और हरकतें बेहद संदेहास्पद थीं।

जैसे ही शोर मचाया गया, परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुँच गए और आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी चोरी करने और बेअदबी करने की नीयत से घर के भीतर दाखिल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आपका राशिफल – 25 मार्च, 2026

आपका राशिफल – 25 मार्च, 2026

जालंधर के कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सर्विस बंद

जालंधर के कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सर्विस बंद