Punjab: होटल में पुलिस की Raid

Punjab media news : जिले में पुलिस ने एक होटल में रेड करके देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एक होटल में गत रात रेड की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर होटल से 4 युवतिओं सहित होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्री दरबार साहिब के नजदीक कहिआ वाला बाजार में स्थित एक बी.आर. होटल में चल रहे देह व्यापार के बारे में कई सूचना मिली थी। सूत्रों जानकारी मिली थी कि, इस होटल में संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं। होटल में गैरकानूनी गतिविधिया हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गत देर रात अचानक होटल में रेड कर दी। पुलिस ने मौके पर 4 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। पुलिस ने मौके पर होटल मैनेजर और 4 युवतियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

4 दिन बंद रहेंगे ठेके

पंजाब में स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे