पंजाब पुलिस का ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

Punjab media news :पंजाब पुलिस के ASI को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज ASI रंगे हाथों काबू किया है। ASI कुलदीप सिंह होशियारपुर जिले के थाना हरियाणा में तैनात है, जिसे 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता रोबिन कुमार निवासी गांव घग्याल, जिला होशियारपुर ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत दी है। रोबिन ने आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और मामले की जांच ASI कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन इस एफआईआर को दर्ज करने से पहले उक्त ASI कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर विपक्ष के साथ मिलीभगत करके उक्त शिकायतकर्ता, उसकी मां और अन्य पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ जवाबी मामला दर्ज कर लिया।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

पंजाब में फिर होगी Mock drill

MLA Raman Arora की बढ़ी मुश्किलें