नशा मुक्त पंजाब की ओर पुलिस का बड़ा प्रहार

नशा मुक्त पंजाब की ओर पुलिस का बड़ा प्रहार

Punjab media news : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के तहत लुधियाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने करोड़ों रुपए की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाले भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को आग के हवाले कर दिया।

219 मामलों का सामान किया राख

लुधियाना स्थित ड्रग डिस्पोजल इंसीनरेटर में पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत नशे की इस खेप को नष्ट किया गया। यह सारी कार्रवाई डीजीपी पंजाब के आदेशों और माननीय अदालतों के दिशा-निर्देशों के तहत सख्त निगरानी में संपन्न हुई। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में कुल 219 मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया है। इसमें उन मामलों का नशा भी शामिल था जिनकी अदालती कार्रवाई अभी चल रही थी और उन मामलों का भी जिनका फैसला आ चुका है। रिकॉर्ड की पूरी पड़ताल के बाद पुलिस ने पारदर्शी तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया ताकि नशे के इस काले कारोबार की जड़ें काटी जा सकें।

‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही पुलिस

नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिसमें पुलिस ने 10 क्विंटल 71 किलो भुक्की (चूरा पोस्त), 9 किलो 721 ग्राम हेरोइन और 71 किलो 606 ग्राम गांजा जलाकर राख कर दिया। इसके अलावा 12,890 नशीली गोलियां, 1630 टीके, 226 नशीली शीशियां, 712 ग्राम चरस सहित भारी मात्रा में नशीला पाउडर, कोकीन और आइस को भी नष्ट किया गया। कुल मिलाकर 11 क्विंटल से ज्यादा का यह नशा अब मिट्टी में मिल चुका है। इस मौके पर कमिश्नर पुलिस स्वप्न शर्मा (IPS) ने सख्त लहजे में कहा कि लुधियाना पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि नशे के अवैध व्यापार में शामिल किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में सक्रिय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह बेनकाब

पंजाब में सक्रिय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह बेनकाब

पंजाब में अध्यापकों की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब में अध्यापकों की बढ़ी मुश्किलें