पंजाब के इस मशहूर होटल पर पुलिस का छापा

PUNJAB MEDIA NEWS : जिले के मशहूर होटल में पुलिस की रेड होने की खबर सामने आई है। इस दौरान मौके पर पुलिस लड़कियों और लड़कों को काबू किया हैं। जानकारी के मुताबिक, थाना बी डिवीजन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एक होटल में गत रात रेड की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। आपको बता दें कि RS होटल अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्थित है। मौके पर पुलिस ने 6 लड़िकयां और 13 लड़के काबू किए है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्हें उक्त होटल में गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने रेड करके लड़के लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान सभी जोड़े बहुत ही शर्मानक हालात में काबू किए गए हैं। सभी को पुलिस ने देर रात ही माननीय कोर्ट में पेश किया। सबसे बड़ी हैरानीजनक बात ये रही कि पुलिस ने देर लड़कियों को कोर्ट तक ले जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया, जोकि सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस सभी पूछताछ कर रही है कि इस गिरोह के पीछे किस बड़े संरक्षक का हाथ है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले के बारे में होटल मालिक से भी पूछताछ की जाएगी कि उसे इन सबके बारे में कुछ पता भी है या नहीं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 31 अक्टूबर, 2025

पंजाब पुलिस ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े 3 आरोपी दबोचे