नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Punjab media news  : फिरोजपुर में बी.एस.एफ. के जवानों ने गांव दरवेशे के के खेतों से एक पैकेट हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान 3 किलो 716 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर तीन के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट (कमर्शियल) के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के इंस्पेक्टर एस.एच.ओ. गुरविंदर कुमार ने बताया कि आज एक पत्र नंबर ओ.पी.एस./एफ.आई.आर./सी./99/बी.एन./2025/444 अभिषेक आनंद कंपनी कमांडर 99 बटालियन बी.एस.एफ. पछाड़ियां फिरोजपुर की ओर से प्राप्त हुआ कि गश्त के दौरान बी.एस.एफ. बी.ओ.पी. पछाड़ियां के कर्मचारियों द्वारा गांव दरवेशे के खेतों में से आरोपी अर्शदीप सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव दरवेशे को एक पैकेट सहित काबू किया गया तो उस पैकेट में से वजनी 562 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो अर्शदीप सिंह ने माना कि उसके साथ इस काम में जसवंत सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव दरवेशे के और गगन सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव दरवेशे के भी शामिल हैं, और पूछताछ के दौरान आरोपी अर्शदीप सिंह के पास से 3 किलो 716 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar में जहरीली हुई हवा

Punjab 6 December holiday, Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas, Punjab government holiday, public holiday Punjab, Guru Teg Bahadur martyrdom, Punjab December holidays, Shaheedi Diwas celebrations, Guru Teg Bahadur Jayanti, Punjab school holiday, Punjab public holiday news

जालंधर में छुट्टियों का ऐलान