गन पॉइंट पर PNB बैंक में लूट

गन पॉइंट पर PNB बैंक में लूट

Punjab media news : जालंधर में Gun Point पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। कुकी टाब के पास दिन दिहाड़े वडाला चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बैंक में लूट हुई। जानकारी के अनुसार, 2 बदमाश एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर बैंक पहुंचे और अंदर घुसते ही बंदूक की नोक पर महिला कैशियर से लाखों रुपए लूट लिए। लुटेरों ने बैंक में घूसते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वडाला चौक की तरफ फरार हो गए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, बैंक अधिकारियों ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि लुटेरे कितना कैश लेकर भागे हैं। पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों की घेराबंदी के साथ-साथ बैंक और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि, लूट के बाद बदमाश तेजी से बैंक से बाहर निकलते हैं। काले रंग की शर्ट पहने आरोपी के हाथ में नकदी नजर आ रही है, जबकि उसका साथी बाहर खड़ी एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। घटना के बाद बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, करीब दोपहर 2:30 बजे 2 नकाबपोश बैंक में दाखिल हुए और आते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी। सबसे बड़ी जानकारी ये मिली है कि, इस घटना के दौरान बैंक में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा बैंक में सीसीटीवी कैमरों की जांच की जी रही है। डीसीपी का कहना है कि, बैंक में घटना करीब 2.30 बजे हुई है। इस दौरान दोनों लुटेरों ने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने आते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी और कैश लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि, सीटीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना के तहत लुटेरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

2 ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

2 ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार