इन राशियों के लोग होते हैं काफी अड़ियल-गुस्सैल!

AAR KAY

Punjab media news : मेष राशि

मेष राशि का चिन्ह मेढ़ा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों का स्वभाव काफी अड़ियल होता है। इनके व्यवहार के कारण इन लोगों की दोस्ती लंबे समय तक किसी के साथ नहीं चलती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि का निशान बैल है, जो परिश्रम को दर्शाता है। माना जाता है कि इस राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं। ऐसे लोग जो सोचते हैं, वो कर के दम लेते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का चिन्ह युवा दंपत्ति है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

कर्क राशि

इस राशि का निशान केकड़ा है। केकड़ा जिस प्रकार हर परिस्थिति में सक्रिय रहता है। ठीक इस राशि के जातक अवसरों को चारों तरफ से पकड़ लेते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि का निशान शेर है। शेर का स्वभाव जिस प्रकार गर्म होता है। ठीक इस राशि के लोग काफी अड़ियल व गर्म स्वभाव के होते हैं।

कन्या राशि

इस राशि का निशान कन्या है। कन्या राशि के जातक कलात्मक होते हैं, जो शांत और नरम प्रकृति के होते हैं।

तुला राशि

तुला राशि का चिन्ह तराजू है। माना जाता है कि इस राशि के लोगों का व्यवहार मिलनसार होता है। ऐसे लोग अनजान व्यक्ति संग आसानी से घुल-मिल जाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का निशान बिच्छू है। बिच्छू का व्यवहार गर्म होता है। इसलिए माना जाता है कि इस राशि के लोग बात-बात पर गुस्सा करते हैं। लोगों के साथ घुलने-मिलने में इन्हें परेशानी होती है।

धनु राशि

धनु राशि का निशान धनुष है। इस राशि के जातकों का स्वभाव गंभीर होता है। ऐसे लोग न्यायप्रिय होते हैं, जो किसी के साथ गलत होते हुए देख नहीं पाते हैं।

मकर राशि

इस राशि का चिन्ह मगर है। मकर राशि के लोगों का व्यवहार मगर की तरह चालाक और चौंकाने वाला होता है। ये लोग परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन कर लेते हैं।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा है। ऐसे लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपने जीवन में किसी बाहरी इंसान की दखलंदाजी पसंद नहीं आती है।

मीन राशि

इस राशि का चिन्ह मछली है। मछलियां जिस प्रकार चंचल होती हैं। ठीक इस राशि के लोगों का व्यवहार भी चंचल होता है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Weather : 10 में शीतलहर की चेतावनी, जानें

स्कूलों के लिए सख्त ऑर्डर जारी, पढ़े