पंजाब के मौसम को लेकर नई Update जारी

Punjab media news : मौसम विभाग ने पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट दी है। पंजाब में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों तक पंजाब में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज से 27 तारीख तक की जानकारी साझा की है, जिसमें पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब के 8 प्रमुख शहरों में से 6 में स्थिति गंभीर बनी हुई है। 6 जिलों में प्रदूषण का स्तर 200 के AQI को पार कर गया है, यानी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। देर शाम बठिंडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 167 और रूपनगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 दर्ज किया गया।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

पुलिस व बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां