सोना-चांदी के नए भाव जारी

Punjab media news : अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सराफा बाजार से आज सोना-चांदी के ताज़ा भाव जारी कर दिए गए हैं।

जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी रेट के अनुसार मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, जिससे खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों की भी नजर बाजार पर बनी हुई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोना 154,500 जबकि 22 कैरेट 143,690 रिकार्ड हुआ है। वहीं चांदी आज 266,400 पर पहुंच गई है। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में सुधार देखने को मिला है। COMEX पर सोना फिर से 4,757 डॉलर और चांदी 83 डॉलर के स्तर के ऊपर पहुंच गई, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोराया में मशहूर मिठाई की दुकान पर CGST की रेड

नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया