विधायक रमन अरोड़ा के बारे में आई नई जानकारी

Punjab media news : भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी जालंधर सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा की वायस के नमूने और ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की हैंडराइटिंग के नमूनों की अर्जी पर सुनवाई के लिए अतिरिक्त सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने 8 जुलाई की तारीख तय की है।इसी मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा और राज कुमार मदान की अग्रिम जमानत अर्जी पर भी सुनवाई 5 जुलाई को होगी। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 4 जुलाई को होगी और उन्हें 4 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा।वहीं नगर निगम इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। इसी मामले में रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा व सुखदेव वशिष्ट द्वारा माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर की गई जमानत याचिका पर भी 16 जुलाई को उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस ने हाई-प्रोफाइल रैकेट का किया पर्दाफाश

Punjab-Media-News

पंजाब : पुलिस थाने के बाहर बड़ी वारदात