Punjab media news : पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है, जिससे पंजाब की सियासत में हलचल मच गई है। नवजोत कौर ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तारीफ भी की और कहा कि जब देश के मुखिया राज्य को कुछ देने आते हैं तो राजनीतिक दल बाधा डालने की कोशिश करते हैं। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मुद्दे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और वे फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हैं।यह घटना 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, जहां पहले से ही आंतरिक कलह और संगठनात्मक कमजोरी की शिकायतें रही हैं। अब सिद्धू दंपत्ति के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्या वे भाजपा में वापसी करेंगे या नई राह चुनेंगे?
डॉ. नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर हमला बोला और उन्हें ‘सबसे अक्षम, भ्रष्ट और पार्टी को नुक्सान पहुंचाने वाला’ अध्यक्ष बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने आप के साथ मिलीभगत कर निजी फायदे के लिए पार्टी को कमजोर किया है। वहीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा हुआ, पार्टी को छुटकारा मिल गया।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings