नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Punjan media news : मोगा जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना निहाल सिंह वाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर 200 लीटर लाहन, दो बोतल अवैध शराब और एक चलती हुई भट्ठी बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।पंजाब सरकार द्वारा असामाजिक तत्वों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी मोगा अजय गांधी और डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई गई।थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी अधिकारी पूर्ण सिंह की निगरानी में 2 मार्च 2026 को हवलदार सिकंदर सिंह (नं. 288/मोगा) पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी गांव सैदोके के बस अड्डे पर मौजूद थी, तभी एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि रविंदर सिंह उर्फ नीना पुत्र प्रीतम राम निवासी दाना पट्टी, सैदोके, जिला मोगा अपने घर में अवैध शराब निकालकर बेचने का आदी है और उसके घर से लाहन या अवैध शराब बरामद हो सकती है। सूचना के आधार पर हवलदार सिकंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपी को मौके पर काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान 200 लीटर लाहन, दो बोतल तैयार अवैध शराब और एक चलती हुई भट्ठी सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में बुधवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान

पंजाब में बुधवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान