Punjab media news : शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन का है, जहां एक जिम से बाहर निकल रहे RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पिस्तौल में गोली फंस जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और पुलिस जांच में जुटी है।इससे पहले भी जालंधर में एक के बाद एक हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं – चाहे वो सड़क पर सरेआम फायरिंग हो या फिर किसी व्यापारी या सामाजिक कार्यकर्ता पर हमले की वारदात।स्थानीय लोगों और समाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में फैल रहे इस तरह के असामाजिक तत्वों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
जालंधर में बिगड़ी कानून व्यवस्था



GIPHY App Key not set. Please check settings