आतंकी हमले से दहला यरुशलम

Punjab media news : यरुशलम में सोमवार को हुए एक भीषण आतंकी हमले ने पूरे शहर को दहला दिया। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल दो संदिग्ध आतंकियों को ढेर कर दिया ।बताया जा रहा है कि आतंकियों ने अचानक भीड़भाड़ वाले इलाके में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की तलाशी ले रही हैं। फिलहाल इलाके में उच्च सतर्कता  लागू कर दी गई है और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहले से ही गाजा और लेबनान मोर्चों पर तनाव जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस घटना पर इजरायली प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जल्द ही बयान देंगे।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में हाईवे पर भयानक हादसा

कल पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी