Punjab media news : लक्ष्मीपुरा में दिन-दिहाड़े 2 लोग साइकिल चला रहे बच्चे को कथित तौर पर किडनैप करके ले गए। बच्चा जब घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने इलाके में सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने शुरू कर दिए लेकिन डेढ़ घंटे बाद रेहड़ी पर लड्डू बेचने वाले प्रवासी ने रेलवे क्वार्टर के पार्क में बच्चे को रोता देखा तो उसने बच्चे से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सूचना दी। हालांकि बच्चा सही-सलामत मिल गया लेकिन उसका साइकिल और बैग गायब था। इस संबंधी थाना-3 में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी देने बच्चे के चाचा ने बताया कि उसका भाई और भाभी दोनों टीचर है। वीरवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद करीब 3 बजे उनका भतीजा घर के आसपास साइकिल चला रहा था। उसके पास बैग भी था। देखते ही देखते वह अचानक गायब हो गया। काफी समय तक बच्चा वापस नहीं लौटा। उन्होंने बच्चे की तलाश करनी शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे के परिजनों ने सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने शुरू किए तो बच्चा टांडा रोड की तरफ जाता दिखाई दिया।
बच्चे को लापता हुए डेढ घंटा हो गया था लेकिन इसी बीच बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन आया जिसमें हिंदी बोल रहे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका बेटा रेलवे स्टेशन की कुछ दूरी पर बने रेलवे क्वार्टर के पार्क में बैठा रोता मिला है। बच्चे के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। बच्चा काफी सहमा हुआ था। वह बस यही बता पाया कि उसे 2 लोग कपड़े से मुंह ढक कर यहां फैंक गए। हालांकि बच्चे का साईकिल और बैग नहीं मिला।
उधर लड्डू की रेहड़ी लगाने वाले प्रवासी ने बताया कि वह फेरी लगा रहा था कि पार्क में रोते हुए बच्चे को देखा। वह उसके पास गया लेकिन बच्चा काफी सहमा हुआ था। लड्डू वाले ने कहा कि उसने बच्चे से प्यार से कहा कि वह उसे घर पहुंचा देगा। बच्चे से घर का मोबाइल नंबर पूछा तो गनीमत थी कि उसे पिता का नंबर याद था। बच्चे से नंबर लेकर तुरंत लड्डू वाले ने बच्चे के पिता को फोन किया और सारी जानकारी दी। उधर इस संबंधी जब थाना 3 के प्रभारी जतिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंधी थाने में कोई भी शिकायत दर्ज करवाने नहीं आया।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings