Jalandhar: किसानों के हाईवे जाम को लेकर गरमाया मामला

Jalandhar: किसानों के हाईवे जाम को लेकर गरमाया मामला

Punjab media news : जालंधर में बायो-गैस और बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। प्रस्तावित प्लांट के खिलाफ किसान यूनियन सिद्धू ने पहले अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम का ऐलान किया था। इसी क्रम में किसान परागपुर की ओर जाने वाले कट पर पहुंचने लगे। किसानों का आरोप है कि रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद किसान सड़क पर ही बैठ गए और यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति बिगड़ती देख किसानों ने कैंट काउंटी के सामने सोफी पिंड के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसान नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस और किसानों के बीच बातचीत जारी है। किसानों की प्रमुख मांग है कि चारा मंडी को दोबारा बहाल किया जाए। उनका कहना है कि यह मंडी लंबे समय से यहां संचालित है, लेकिन अब इसे हटाने की कोशिश की जा रही है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। किसान नेताओं ने दो टूक कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे से राजनीतिक माहौल गरमाया

नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे से राजनीतिक माहौल गरमाया

सोना-चांदी सस्ती हुई, आगे और गिरेंगे या बढ़ेंगे दाम?

सोना-चांदी सस्ती हुई, आगे और गिरेंगे या बढ़ेंगे दाम?