Jalandhar : 3 होटलों पर Excise की रेड

Punjab media news : शहर के तीन बड़े होटलों में एक्साइज विभाग की टीम ने दबिश देकर शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। उक्त कार्रवाई अवैध शराब की बिक्री और स्टॉक में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर की गई। टीम ने Grewal Hospitality Mocha और Mariton Hotelerie सहित एक नामी होटल में जांच की। इस दौरान कुछ जगहों पर बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलीं, जबकि स्टॉक रजिस्टर भी अधूरे पाए गए।

जानकारी के अनुसार, वेस्ट की असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल की अगुवाई में एक्साइज टीम ने तीनों होटलों में कार्रवाई की। टीम ने बार और होटल में मौजूद शराब के स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान किया और रजिस्टरों की जांच की।

जांच के दौरान उक्त होटलों में बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलने की बात सामने आई। वहीं Mariton Hotelerie में स्टॉक रजिस्टर अधूरे पाए गए। एक्साइज विभाग ने तीनों होटलों के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

रामामंडी में जाम से राहत की तैयारी