जालंधर : सेवा केंद्र में बड़ा बलदाव, पढ़े

Punjab media news : पंजाब सरकार के निर्देशों पर सेवा केंद्रों के समय में बदलाव हुआ है। पंजाब सरकार के निर्देश पर मॉडल टाउन का सेवा केंद्र अब 14 जुलाई से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगातार 12 घंटे खुला रहेगा। यह सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार तक खुला रहेगा। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसका लाभ जहां आम जनता को मिलेगा, वहीं नौकरी करने वाले या अन्य काम करने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। ऐसे लोग शाम 5 बजे तक अपने काम से फ्री होते थे, तो सेवा केंद्र बंद रहता था। अब वे रात 8 बजे तक इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिन लोगों को अपने काम या किसी अन्य कारण से दिन में सेवा केंद्र आने में दिक्कत होती थी, वे अब सुबह और शाम को अपना काम करवा सकेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अतिरिक्त समय का पूरा लाभ उठाएं और किसी भी जानकारी के लिए सीधे सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सेवा केंद्रों के माध्यम से आधार कार्ड, जन्म एवं मृत्यु सर्टिफिकेट, जाति, आय, निवास सर्टिफिकेट, विवाह सर्टिफिकेट, पेंशन आदि सहित 400 से अधिक सुविधाएं सुचारू और पारदर्शी ढंग प्रदान कर रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नशीले पदार्थों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के बिजली उपभोक्ता को जोर का झटका