Jalandhar: रिहायशी इलाके में Attack

Punjab media news : जालंधर के कस्बा आदमपुर में एक रिहायशी इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब तीन अज्ञात युवकों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया। यह घटना गांधी नगर मोहल्ला की है, जो शनिवार और रविवार की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।घटना में किसी व्यक्ति को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर के बाहरी और भीतरी हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। हमले के दौरान मुख्य गेट पर जलने के निशान मिले और घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए।घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटा-बेटी विदेश में रहते हैं, जबकि वे खुद अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहती हैं। सुबह जब वे उठे तो घटना का पता चला और तुरंत आदमपुर पुलिस को सूचित किया गया।सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पेट्रोल से भरी बोतलें घर की ओर फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एस.एच.ओ. हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

Jalandhar: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

पंजाब में बाढ़ का खतरा