Jalandhar : दिन-दिहाड़े गोली लगने से एडवोकेट की मौ+त

Punjab media news  : जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 120 फुट्टी रोड स्थित ग्रोवर कॉलोनी में दिन-दिहाड़े वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के चेयरमैन परमिंदर सिंह ढींगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उन पर गोली चलाई गई जिस कारण उनकी मौत हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों का इकट्ठ हो गया और लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि परमिंदर सिंह को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया जिस कारण उनकी मौत हुई है। वहीं शहर में दिन-दिहाड़े इस वारदात का हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Weather : पंजाब के 10 जिलों में बारिश का Alert

विधायक रमन अरोड़ा से कोई रियायत नहीं, कुर्सी पर सोते फोटो हुई वायरल